Bihar Ration Dealer Bharti 2022 | बिहार राशन डीलर बहाली आवेदन शुरू
Short description :-Bihar Ration Dealer Vacancy 2022 बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तरफ से एक बार फिर से राशन डीलर की भर्ती निकाली गयी है | ये भर्ती पटना के नगर परिषद मसौढ़ी ,मसौढ़ी ,धनरुआ और पुनपुन प्रधान में निकाली गयी है | सबसे अच्छी बात है की इन पदों के लिए शैक्षेनिक योग्यत बहुत ही कम रखी गयी है|
अगर आप मैट्रिक पास है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते है | इसके लिए आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से लिए जायेगे | तो अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो निचे दी गयी जानकारी को पूरा जरुर पढ़े | इस के लिए आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2022 Important dates
Start date for apply :- 20/04/2022
Last date for apply :- 10/05/2022
Bihar Ration Dealer Bharti 2022 Application fee
जिलास्तरीय चयन समिति के उपरांत चयनित आवेदक को 1000 / (एक हजार रूपये) के ट्रेजरी चालान के माध्यम से अनुज्ञप्ति शुल्क जमा करने के उपरांत सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी – सह अनुज्ञापन पदाधिकारी द्वारा अनुज्ञपति निर्गत की जाएगी।
आवेदन पत्र जमा करने की विधि एवं फार्म
पूर्णरूपेण भरा हुआ आवेदन पत्र व्यक्ति से विहित अनुसूची -01 तथा स्वंय सहायता समूह महिलाओं की सहयोग समितियों /पूर्व सैनिक की सहयोग समितियों से विहित अनुसूची -02 में अनुमंडल पदाधिकारी ,मसौढ़ी के कार्यालय में दिनांक 10/05/2022 तक कार्यालय अवधि में निर्धारित काउंटर पर बंद लिफाफे में या निबंधित डाक के माध्यम से प्राप्त कराया जा सकेगा | जिस रिक्ति के विरुद्ध आवेदन किया जा रहा है ,उसका स्पष्ट उल्लेख लिफाफे पर रहना चाहिए | आवेदन प्रपत्र अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा |
कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी |
कंप्यूटर की ज्ञान की समानता होने पर अधिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी |
समान शैक्षेनिक योग्यता की स्थिति में अधिक प्राप्तांक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी |
समान शैक्षेनिक योग्यता एवं प्राप्तांक की समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी |
इन लोगो को दी जाएगी प्राथमिकता
स्वंय सहायता समूह
महिलाओं की सहयोग समितियां
पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियां
शिक्षित बेरोजगार
संबंधित पंचायत अथवा वार्ड (नगर क्षेत्र) के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी |
कौन- कौन नहीं कर सकते है आवेदन
मुखिया
सरपंच
पांच वार्ड सदस्य
पंचायत समिति के सदस्य
जिला परिषद्
विधायक
विधान पार्षद
संसद
नगर निकायों के निर्वार्चित सदस्य
आटा चक्की के दुकान के मालिक
Bihar Ration Dealer Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से लिए जायेगे | इन पदों के लिए भर्ती मेधा सूची के आधार पर लिए जायेगे |इसके अंतिम तिथि तक जितने भी आवेदन आवेदन करेगे | उसके कुछ दिनों के बाद उन सभी का मेधा सूची जारी किया जायेगा | जिसका नाम इस मेधा सूची में होगा |उन्हें ही राशन डीलर का काम दिया जायेगा |